पटनासिटी - पहले NCC के जवानों को पीटा, उसके बाद किया, कई राउंड फायरिंग, जिसमे छत्तपर खड़ा युवक को लगा गोली, स्थिति गंभीर।

पटनासिटी - पहले NCC के जवानों को पीटा, उसके बाद किया, कई राउंड फायरिंग, जिसमे छत्तपर खड़ा युवक को लगा गोली, स्थिति गंभीर।
पटना- /के रवि की रिपोर्ट//पूरा देश जहाँ कोरोना संक्रमण काल के दयनीय स्थिति से गुजर रही है, पुलिस लोगो को लॉकडाउन का पालन करवाने में जुटी है, लोगो से घर मे रहने की अपील कर रही है। लेकिन कुछ मनचलो को यह अच्छा नही लग रहा है। तभी तो पुलिस के लाख दबिश के बाद भी लोग आवारागर्दी करने सड़क पर आते जाते दिख रहे है।
यहाँ से शुरू हुआ विवाद।BN24live
पटना के कई जगहों पर लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए NCC के लोगो को लगाया गया है।ताकि लोग कानून का पालन करे, परंतु कुछ शरारती तत्व, कानून को ऐसे तोड़ते है, जैसे उसे कानून क्या है, मालूम ही न हो, प्रतिदिन की तरह खजकल्ला थाना क्षेत्र के शीश का सिपल गली में NCC के जवान ड्यूटी पर तैनात थे। कि कुछ गली के गुंडों और NCC के जवानों के बीच कहा - सुनी हो जाता है। जिसके बाद दर्जनों, की संख्या में आये गली के गुंडे और उसके समर्थक NCC के जवान पर हमला कर देता है । किसी तरह NCC के जवान अपनी जान बचाकर वहा से भाग जाता है।
इसके बाद चली गोली।BN24live
NCC पर हुई हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने NCC के जवानों को मौके पर बुलाया,और मामले की जानकारी ले रहे थे कि अचानक , फायरिंग शुरू हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 3-4राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक युवक को गोली लग गई।
युवक था अपने छत्त पर खड़ा।BN24live
घायल युवक अपने घर के रेलिंग के पास किनारे में खड़ा था। तभी एक गोली उक्त युवक के सिर में जा लगा। घायल युवक का नाम सन्नी कुमार है। जो गोपाल बैंड बाजे का छोटा कारोबारी है। सन्नी दो भाई है,और दोनों भाई अपने पिता के बैंड बाजा के काम मे साथ रहता है।
घटना में शामिल लोगों का है ,अपराधिक इतिहास।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि, घटना में शामिल लोगों का अपराधिक इतिहास रहा है। NCC के जवानों की पिटाई घटना में - मोहम्मद नासर, मोहम्मद चांद,  मोहम्मद आमिर, मोहम्मद पंजूम, शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद नासर शादी में हर्ष फायरिंग कियाा था, जिसके कारण एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक महिला की हत्या में भी जेल जा चुका है। दूसरा
मोहम्मद चांद, आर्म्स एक्ट में जेल का हवा खा चुका है, फिलहाल दो का ही अपराधिक इतिहास के बारे में पता चला है।
चल रहा है इलाज।
फिलहाल  घायल युवक सन्नी को इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया। जहाँ से उसके परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को पटना बायपास स्थित फोर्ड हॉस्पिटल ले गए। बताया जा रहा है कि गोली अभी उसके सर में फंसा हुआ है।BN24Live 
घटना के बाद मौके पर पटना ssp, और सिटी ASP मनीष कुमार पहुँचते ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। और अभी छापेमारी जारी है।

What's Your Reaction?

like
12
dislike
3
love
4
funny
1
angry
10
sad
35
wow
3