पति-पत्नी और वो का अनोखा टाइम-टेबल, दिन में आशिक के साथ रासलीला, रात को पति संग गृहस्थी
सीतापुर में बना अजब-गजब त्रिकोण, न पति छूटेगा न प्रेमी, जानिए महिला का 12-12 घंटे का विवादित शिफ्ट फॉर्मूला
उत्तर प्रदेश-- सीतापुर (महमूदाबाद) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फुला दिए हैं। प्यार, शादी और पारिवारिक ड्रामे की ऐसी पटकथा शायद ही कभी लिखी गई हो, जहाँ एक महिला ने दो-दो मर्दों के साथ रहने के लिए बकायदा टाइम-टेबल तैयार कर दिया हैl
क्या है 'Day & Night' का यह अनूठा फॉर्मूला?
दिन की शिफ्ट: सूरज ढलने से पहले तक का वक्त प्रेमी के नाम। इस दौरान महिला अपने बच्चों और प्रेमी के साथ वक्त बिताएगी।
रात की शिफ्ट : सूरज ढलते ही गृहस्थी का फर्ज। रात का वक्त पतिदेव की सेवा और दांपत्य जीवन के लिए आरक्षित रहेगा।
पति की रजामंदी ने उड़ाए होश
हैरानी की हद तो तब हो गई जब महिला का पति भी इस 12-12 घंटे वाले 'शेयरिंग फॉर्मूले' पर राजी हो गया! वही पति, जिसे प्रेमी पहले तक लोगों के सामने अपना 'भाई' बताता फिरता था, अब खुशी-खुशी अपनी पत्नी को दिन में प्रेमी के हवाले करने को तैयार है।
पुलिस की बढ़ी सिरदर्दी
मीडिया सूत्रों के अनुसार 21 मार्च को मंदिर में रची गई इस दूसरी शादी के बाद जब मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुँचा, तो पुलिस वाले भी महिला की यह अतरंगी मांग सुनकर सन्न रह गए। महिला का साफ कहना है कि वह न तो पति का घर छोड़ेगी और न ही आशिक से पल्ला झाड़ेगी। हालांकि, इस 'साझा रिश्ते' पर परिवार वाले आगबबूला हैं, और पुलिस अब इस कानूनी व सामाजिक पहेली का 'शांतिपूर्ण' हल ढूंढने में पसीने बहा रही है।मीडिया में चल रही इस खबर ने समाज में एक नई बहस छेड़ दी है l
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
