पटना - दो देसी कट्टा 45 जिंदा कारतूस के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार।

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में जिंदा कारतूस कर बरामद।

पटना - दो देसी कट्टा 45 जिंदा कारतूस के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार।
खुसरूपुर / कुमार सुधांशु चौबे/ पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर में छापेमारी कर दो देसी कट्टा 45 जिंदा कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग को गुप्त सूचना मिली थी कि खुसरूपुर थानाक्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर गांव में  कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद ग्रामीण sp के निर्देश पर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए छापेमारी की गई।
 छापेमारी के दौरान सुधीर प्रसाद के घर  से दो देसी कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई। जिसके बाद सुधीर से हुई पूछताछ के बाद गांव के ही रिक्की कुमार, विक्की कुमार, संजीव कुमार, जयप्रकाश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान चालीस पिस जिंदा कारतूस बरामद करते हुए उक्त लोगो की गिरफ्तारी की गई । गिरफ्तार सभी आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
गठित टीम में दरोगा अक्षय कुमार,संतोष कुमार,अशोक कुमार,शशांकी प्रिया,झूलन पासवान, एएसआई दीपक कुमार सहनी,संजय कुमार सिंह,पीटीसी उपेंद्र कुमार एवं हीरा लाल राय शामिल थे।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0