दर्जनों संगीन मामले के आरोपी की मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) - जिले के हरियाली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना गांव निवासी कमलेश महतो की हत्या की खबर मिल रही है।उसका शव नवादा जिला के कौवाकोल थाना के कुतुब से गांव में मिला है। परिजनों के द्वारा शव की पहचान कर ली गई है।पूर्व सांसद राजू सिंह हत्याकांड में यह सजा भी काट चुका है।कमलेश महतो राजू सिंह हत्याकांड का नामजद अभियुक्त रहा है।और कई साल जेल में काट चुका है।वहीं नवादा जेल ब्रेक कांड सद्भावना के सरपंच की हत्या सहित दो दर्जन से अधिक संगीन अपराधों में वह अपराधी रहा है। कमलेश की लाश आधी जली हुई बरामद की गई है। हत्या जलाकर किए जाने की बात कही जा रही है। लाश मिलने से क्षेत्र में काफी सनसनी फैली हुई है और गांव में इसकी चर्चा भी हो रही है।
What's Your Reaction?
