शहिद मेजर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार,अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

नालंदा सैनिक स्कूल से पढ़ाई पास करने के बाद जून 2016 में एनडीए कंप्लीट कर सेना में योगदान दिया था।

शहिद मेजर मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार,अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

विश्वनाथ प्रताप यादव की रिपोर्ट//अरवल--जिले के करपी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी मेजर मनोज कुमार ने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शुक्रवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार जनकपुर घाट सोन नदी में किया गया।सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। पूरे जिले के लोगो ने नम आंखो से अपने सपूत को अंतिम विदाई दी। भारत चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश में तैनाती के दौरान बॉर्डर पर एक ब्लास्ट हुआ। इसके चपेट में कई सेना के जवान आ गए। जवानों को बचाने के लिए मेजर मनोज कुमार पाल ने अपनी जान की बाजी लगाकर जवानों को बचाते हुए शहीद हो गए।

उनके पिता अशोक कुमार प्रभाकर को बेटे की शहीद होने की सूचना उन्हें फोन पर दी गई। उनके पिता आर्मी से रिटायर करने के बाद रेलवे में नौकरी करते हैं। सूचना मिलते ही पिता के होश उड़ गए। नालंदा सैनिक स्कूल से पढ़ाई पास करने के बाद जून 2016 में एनडीए कंप्लीट कर सेना में योगदान दिया था। मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व इसकी धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद सभी परिवार कानपुर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद मेजर अपने गांव में काफी लोकप्रिय थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0