धान के पुंज में लगी भीषण आग से करीब 12 बीघे की फसल जलकर राख में तब्दील

आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।

धान के पुंज में लगी भीषण आग से करीब 12 बीघे की फसल जलकर राख में तब्दील

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गावं में धान के पुंज में अचानक लगी आग ने ऐसा भीषण रूप लिया कि करीब 12 बीघे की जमा फसल जलकर राख में तब्दील हो गया।अग्निशमन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की संध्या थाना क्षेत्र के चंदा गावं से दूरभाष द्वारा थाना को आग लगने की सूचना दी गई।जिसके आधार पर तत्काल अग्निशमन वाहन को रवाना किया गया।जहां देखा गया कि ग्रामीण काफी मेहनत मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन आग की विकरालता बढ़ती ही जा रही थी।जिसपर अग्निशमन वाहन और ग्रामीणों की मदद से काफी देर बाद काबू पाया जा सका।लेकिन तबतक स्थानीय रवि कुमार के 08 बीघे की और नीतीश कुमार के 03 बीघे के धान की फसल का लगा पुंज पृरी तरह से स्वाहा हो गया।आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0