डबल मर्डर मामले में फरार घोषित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आवश्यक पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है।

डबल मर्डर मामले में फरार घोषित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डबल मर्डर मामले में फरार घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थांनाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि थाना अंतर्गत जमालपुर बड़हिया गावं में आपसी रंजिश में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने के उपरांत आरोपी फरार चल रहे थे।इस मामले में अथमलगोला थाना कांड संख्या 117/2022 दर्ज है।आरोपियों को अनुसंधान के क्रम में फरार घोषित किया गया था।इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर जमालपुर बड़हिया निवासी नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसे आवश्यक पूछताछ के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि उक्त घटना में आरोपी द्वारा अन्य के साथ मिलकर अपने भी गोतिया चाचा भतीजे पर धरदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया गया था।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0