थाना में सात फेरे--प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में की शादी और पुलिस कर्मी बने गवाह

दो दिनों के भीतर दो प्रेम विवाह का मामला पहुंचा बाढ़ थाना

थाना में सात फेरे--प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में की शादी और पुलिस कर्मी बने गवाह

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना पुलिस के समक्ष 2 दिनों के भीतर दो प्रेम विवाह का मामला पहुंचा।जहां अंतरजातीय एक प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कर लिया और पुलिस कर्मी उसके गवाह बने। युवक वैष्णो धाम मंदिर के पास का रहने वाला है।वही अंतरजातीय लड़की मच्छरहट्टा मोहल्ले की बताई जाती है। बुधवार के दिन नालंदा के बेना थाना के गगन पुर गांव की आरती कुमारी और मलाही गांव के चंदन कुमार ने प्रेम प्रसंग में शादी कर ली। लेकिन बाढ़ कचहरी एरिया में दोनों पक्ष के बीच तनातनी हो गई। घटना की सूचना पाकर 112 पुलिस वाहन ने दोनों पक्षों को बाढ़ थाना लेकर पहुंचा। जहां आपसी समझौता के बाद दोनों लड़का लड़की के बालिग होने की पुष्टि के बाद लड़का अपने साथ लड़की को ले गया। जबकि लड़का के पिता शादी का विरोध कर रहे थे। जिसे भी पुलिस ने डिटेन किया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
1
sad
0
wow
0