अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला,एक की मौत एक गंभीर रूप से जख्मी
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मृत्यु के बाद घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के बलौर गांव के पास अज्ञात वाहन के द्वारा एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वह बाढ़ अपने परिचित को छोड़ने के लिए आया था और वापस अपने गांव भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर जा रहा था।
इसी दौरान अज्ञात वाहन ने वेल्लोर गांव के पास उसे कुचल डाला। जिससे धर्मवीर कुमार के मौत हो गई। जबकि एक दुखन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक किसी तरह पोखर पर पहुंचकर इसके सूचना स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोग खोजने के लिए निकले करीब 3 घंटे बाद बलौर के पास शव को बरामद किया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाई। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मृत्यु के बाद घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Click Here To Read More