शेखपुरा पुलिस ने केद्रीय मंत्री एवं सांसद को धमकी देने वाले वार्ड पार्षद को किया गिरफ्तार ।

शेखपुरा पुलिस ने केद्रीय मंत्री एवं सांसद को धमकी देने वाले वार्ड पार्षद को किया गिरफ्तार ।

शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) -- सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव का इनदिनों सोसल मीडिया में एक वाइरल वीडियो जिसमे वार्ड पार्षद संजय लोजपा के खाध्य आपूर्ति मंत्री रामविलाश पासवान और जमुई सांसद चिराग पासवान के बारे में अभद्र टिप्पणी करते दिख रहे है।इसी मामले में वार्ड पार्षद को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल इस मसले को लेकर राजनीति चरम सीमा पर है। और वही लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने इस मामले में शेखपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।वही सासंद प्रतिनधि चंदन यादव और उनके सहयोगी के द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।इस मामले को पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए वार्ड पार्षद संजय को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वार्ड पार्षद संजय यादव ने सार्वजनिक तौर पर लोजपा के सांसद और मंत्री के साथ-साथ लोजपा के सभी कार्यकर्ताओ से भी माफी मांगा है। अब देखना यह होगा कि वाररल वीडियो में लोजपा के सांसद और खाध्य आपूर्ति मंत्री को एके47 से उड़ाने की बात कहने बाला वार्ड पार्षद के साथ पुलिस क्या कुछ करती है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0