निवर्तमान अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल को दी गई भावपूर्ण विदाई

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधुरी द्विवेदी,थांनाध्यक्ष ललित विजय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद रहे।

निवर्तमान अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल को दी गई भावपूर्ण विदाई

पटना--जिला अंतर्गत अथमलगोला के निवर्तमान अंचल अधिकारी भाष्कर कुमार मंडल का स्थानांतरण के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह अथमलगोला बाजार स्थित एक निजी सभागार में आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी माधुरी द्विवेदी,किसान श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह,थांनाध्यक्ष ललित विजय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद रहे।राजकिशोर सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक आवश्यक प्रक्रिया है।

लेकिन पदाधिकारी के द्वारा किये गए कार्य और व्यवहार से उनकी अमिट छाप बनती है।भाष्कर जी ने अंचल क्षेत्र में जो कार्य किया है वह अनुकरणीय और प्रशंसनीय भी है।वही निवर्तमान अंचलाधिकारी ने बताया कि अथमलगोला प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी एवं जनता का मेरे सेवाकाल में जो सहयोग मिला है वह यादगार रहेगा।ज्ञात हो कि अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल का तबादला केवटी(दरभंगा) अंचल किया गया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0