सेवानिवृत प्रखंड कर्मी को बीडीओ के नेतृत्व में दी गई भावपूर्ण विदाई

बताया कि रिटायर्ड कर्मी मृदुभाषी होने के साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहे।

सेवानिवृत प्रखंड कर्मी को बीडीओ के नेतृत्व में दी गई भावपूर्ण विदाई

पटना--जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमण्डल के अथमलगोला प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित आदेशपाल को सेवानिवृत्त होने के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने भावपूर्ण विदाई दी।इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि सेवानिवृत्त आदेशपाल कोलेश्वर सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रखंड के सभी क्रियाकलापों में अपना अविष्मरणीय योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि रिटायर्ड कर्मी मृदुभाषी होने के साथ ही अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहे।वहीं अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल ने कहा कि सेवारत कर्मी के लिए सेवानिवृत्त होना एक आवश्यक प्रक्रिया है।लेकिन कोलेश्वर सिंह ने अपने वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सेवाकाल में जिस तरह का व्यवहार रखा वह प्रशंसनिय और अनुकरणीय है।रिटायर्ड कर्मी ने भी बताया कि मेरे कार्यकाल के अविष्मरणीय क्षण को वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा याद करना गर्व की बात है।कार्यक्रम के पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन द्वारा कोलेशश्वर सिंह को उनके पैतृक निवास राजपुरा रहिमापुर पहुंचाया गया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0