जियो कर्मी बाइक सवार से बैग छीनने के मामले में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जियो कर्मी बाइक सवार से बैग छीनने के मामले में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम थानाक्षेत्र के हासन चक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बाइक सवार जियो कंपनी में कार्यरत कर्मी से थैला छिनने वाले दो बाइक पर सवार 05  आरोपियों में से 1 बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम एक बाइक सवार बाढ़ से बख्तियारपुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में उसे हासन चक के निकट ओवरटेक करके रोक लिया गया और उसका बैग छीन कर बदमाश फरार हो गए।जिसमे उसका जियो मोबाइल और कई जरूरी कागजात थे।घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला पुलिस ने तत्परता दिखाई। इस क्रम में विभिन्न सूचना माध्यमों के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी में बाढ़ थाना अंतर्गत मलाही निवासी साहिल कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है।जिसके कागजातों की जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के उपरांत शनिवार को जेल भेज दिया गया है।हालांकि इस मामले में और भी आरोपी हैं।जिनका नाम और पहचान जांच हेतु पुलिस गुप्त रखना चाह रही है।पुलिस के अनुसार जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0