पत्नी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में पति सहित तीन आरोपी को जेल

मृतका का शव बरामद होते ही पुलिस ने पति ससुर और कांड कारित करने में सहयोग देने वाले को किया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में पति सहित तीन आरोपी को जेल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट //पटना --जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल की अथमलगोला थाना पुलिस ने मृतका का शव बरामद होने के पश्चात् मृतका के पति ससुर सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो की मानोचक बिन्दटोली लखीसराय निवासी रामप्रीत महतो ने  अपनी पुत्री 21वर्षीय पुत्री शबनम देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व धूमधाम से रामनगर दियारा निवासी रंजन महतो के साथ किया था।अचानक पिता को पुत्री के ससुराल से  गायब होने की सुचना मिली। तत्पश्चात ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए विवाहिता की माता ने अथमलगोला थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया। जिसके आधार पर कांड संख्या -122/24दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान करने में गंभीरता से विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जाँच में जुटी हुई हैँ। इसी क्रम में शुक्रवार को परिजनों की मांग पर एनडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में काफ़ी दूर तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली।इसी क्रम में सोमवार को गंगा नदी के किनारे से मृतका का शव बरामद होते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार के निर्देश पर  पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मृतका के पति सहित तीन आरोपी को रामनगर दियारा से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0