राजेंद्र सेतु पर मरम्मत कार्य के मद्देनजर परिचालन रहेगा बंद,क्योंकि......

सेतु में मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए तेजी से मरम्मत काम किया जा रहा है।

राजेंद्र सेतु पर मरम्मत कार्य के मद्देनजर परिचालन रहेगा बंद,क्योंकि......

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--उत्तर और मध्य बिहार की लाइफ लाइन राजेंद्र सेतु पर 16 जनवरी की रात दस बजे से 17 जनवरी की सुबह 6 बजे तक परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा! दरअसल राजेंद्र सेतु में मरम्मत कार्य जारी है, जिसे एसपी सिंघला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है!कंपनी के प्रशासनिक पदाधिकारी नागेंद्र कुमार राय ने बताया की बेगूसराय और पटना जिला प्रशासन को बंदी की सूचना दे दी गई है।16 जनवरी की रात दस बजे से स्पेन नंबर 2 पर 122 मीटर की ढलाई की जानी है।जिस वजह से पूर्ण ब्लॉक लिया गया है!उल्लेखनीय है की पहले महीने में सिर्फ एक बार ब्लॉक लिया जाता था। परंतु अब दो बार लिया जा रहा है।क्यूंकि सेतु में मरम्मत कार्य को जून 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए तेजी से मरम्मत काम किया जा रहा है। ताकी ससमय लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0