दो दिन पूर्व उमानाथ घाट पर स्नान के क्रम में डूबे अधेड़ का मिला शव

कपड़ा और फोन घाट पर मिला। जिसे बाढ़ थाना में जमा करा दिया गया था।

दो दिन पूर्व उमानाथ घाट पर स्नान के क्रम में डूबे अधेड़ का  मिला शव

प्रिया सिंह की रिपोर्ट //पटना --जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ घाट पर दो दिन पहले एक अधेड़ की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी थी। शव को ढूंढने का सिलसिला पिछले दो दिनों से चल रहा था।शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्क़त करते हुए शव को गंगा नदी के रैली घाट के पास ढूंढ निकाला। शव की पहचान कर ली गयी है। मृतक का नाम रंजन ठाकुर है। जो दरबे-भदौर का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुत्र फंठुस कुमार ने बताया कि वे दो दिन पहले बाढ़ गंगा स्नान करने के लिए आये थे। फोन से संपर्क करने पर सम्पर्क नहीं हो सका था। शाम में फोन से अन्य व्यक्ति से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कपड़ा और फोन घाट पर मिला। जिसे बाढ़ थाना में जमा करा दिया गया था। अंचलाधिकारी के प्रयास से आज एस डी आर एफ की टीम द्वारा शव को ढूंढा गया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0