मासूम शुभम अपहरण मामले में संलिप्त दो युवक गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

विद्यालय संचालन करने वाले विद्यालय के संस्थापकों को भी अपने विद्यालय में सीसीटीवी लगाए जाने को कहा गया है।

मासूम शुभम अपहरण मामले में संलिप्त दो युवक गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़- बहुचर्चित छात्र शुभम के अपहरण मामले में पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर शुभम को सकुशल खोज निकाला।इसके साथ ही अपहरणकर्ताओं में से 2 को बाढ़ पुलिस ने दबोच भी लिया। गिरफ्तार युवक में नीतीश कुमार और रोहित कुमार दोनों नवादा पंचायत के एनटीपीसी थाना क्षेत्र निवासी हैं। पुलिस ने सैमसंग और रियलमी कंपनी के दो मोबाइल एक मारुति स्विफ्ट डिजायर और सीएनजी ऑटो को भी जप्त कर लिया है।एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भारत सोनी ने बताया कि पुलिस के द्वारा यह बड़ी उपलब्धि अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियों की मेहनत का प्रतिफल है।अपराध में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है।अभी चार से पांच अपराधी पुलिस की रडार पर है।जिसकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।वही असुरक्षित तरीके से विद्यालय संचालन करने वाले विद्यालय के संस्थापकों को भी अपने विद्यालय में सीसीटीवी लगाए जाने को कहा गया है। ताकि बच्चों की सुरक्षा मुकम्मल हो सके। प्रेस वार्ता के दौरान बाढ़ के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0