आठ दिवसीय केंचुआ खाद उत्पादक (आर.पी.एल) कार्यक्रम आयोजित

प्रतिभागियों ने केन्द्र पर उपलब्ध विभिन्न आधुनीक कृषि यंत्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

आठ दिवसीय केंचुआ खाद उत्पादक (आर.पी.एल) कार्यक्रम आयोजित
आठ दिवसीय केंचुआ खाद उत्पादक (आर.पी.एल) कार्यक्रम आयोजित

पटना--कृषि विज्ञान केन्द्र,बाढ़ में 8 दिवसीय केंचुआ खाद उत्पादक (आर.पी.एल) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन आत्मा के किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम कुमार की गरिमामयी उपस्थिती में डाo रीता सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाo मृणाल वर्मा, वैज्ञानिक (कृषि अभियंत्रण), श्री राजीव कुमार, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) एवं डाo पुष्पम पटेल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उदघाटनोपरांत तकनीकी सत्र में केन्द्र के मास्टर ट्रेनर श्री राजीव कुमार के द्वारा प्रतिभागियों को जैविक खेती के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट की महत्व, बनाने की विधि एवं केंचुओं का चयन संबंधीत जानकारी दी गयी। प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान हेतु केचुआ खाद उत्पादन ईकाइ एवं केन्द्र में लगे जैविक खेती का जीवंत प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र एवं प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र भी भ्रमण कराया गया।प्रतिभागियों ने केन्द्र पर उपलब्ध विभिन्न आधुनीक कृषि यंत्र के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में केन्द्र के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0