रेल पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए रेल यात्री का करवाया इलाज
होश आने पर उसके परिजनों का पता पूछ कर जानकारी दी जाएगी।यात्री किस ट्रेन से उतरा इसकी भी जानकारी नहीं है।
पटना --दानापुर रेल मण्डल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुआ एक रेल यात्री को कुछ लोगों ने बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवा दिया जिसकी जानकारी बाढ़ थाना के अधिकारी ने रेल पुलिस को दी।रेल पुलिस के पदाधिकारी ने अस्पताल जाकर शिकार हुए यात्री का इलाज करवा कर उसे रेल थाना लेकर पहुंची।रेल थाना अध्यक्ष मणि चंद पांडे ने बताया कि पूरी तरह से अभी तक वह होश में नहीं है और ना ही सही तरीके से कुछ बता पा रहा है। यात्री कभी अपने आप को कन्याकुमारी तो कभी मुरादाबाद का बताता है। जिसके चलते जीरो एफआईआर करने में भी परेशानी हो रही है। मामले की जानकारी रेल पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी को दे दी गई है।होश आने पर उसके परिजनों का पता पूछ कर जानकारी दी जाएगी।यात्री किस ट्रेन से उतरा इसकी भी जानकारी नहीं है।
Click Here To Read More