भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

प्रभाकर शर्मा को उनके बड़े बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना --भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान और बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पुण्यार्क कला निकेतन, पंडारक के सक्रिय सदस्य प्रभाकर शर्मा का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पंडारक पहुंचा।जहां वीर सपूत को नम आंखों से विदाई देने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। परिजन, सगे-संबंधियों के साथ आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय ,प्रभाकर शर्मा अमर रहे का जयघोष किया।

दिवंगत प्रभाकर शर्मा के पार्थिक शरीर को उनके घर से नगर विश्राम स्थल प्लेग स्थान ले जाया गया। फिर सती स्थान, बाढ़ के घाट ले जाया गया। जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी के जवानों ने सलामी दी। यहां पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रभाकर शर्मा को उनके बड़े बेटे आदित्य ने मुखाग्नि दी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0