मुंगेर लोकसभा से राजद के प्रत्याशी कुमारी अनिता के समर्थन में चला जनसंपर्क अभियान

सांसद ऐसा चुनें, जो सड़क से सदन तक जनता की आवाज को उठा सके़।-अशोक महतो

मुंगेर लोकसभा से राजद के प्रत्याशी कुमारी अनिता के समर्थन में चला जनसंपर्क अभियान

रवि राज की रिपोर्ट//लखीसराय/ कजरा :- मुंगेर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुमारी अनिता के पति अशोक महतो ने सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के बरियारपुर,घोघी, राजपुर, चौकड़ा,तुमनी,खुद्दीवन, बसौनी, बेनीपुर व महेशपुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और समर्थन मांगा। इस दौरान अशोक महतो ने कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासनकाल में देश बर्बादी की कगार पर पहुंच गया़। हर तरफ भय व भ्रष्टाचार का आलम है़। ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल कर स्वच्छ सरकार बनाना जरूरी है़। उन्होंने कहा कि इन दस वर्षों में मुंगेर सांसदीय क्षेत्र का बुरा हाल हो गया है। विकास के नाम पर कुछ भी दिखायी नहीं देता।सांसद ऐसा चुनें, जो सड़क से सदन तक जनता की आवाज को उठा सके़। अभियान में राजद प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर महतो, संजीत कुमार मेहता, मुकेश पासवान, राजीव कुशवाहा, अनिक महतो, घोघी के महेंद्र महतो, महाराज महतो, रजनीश रमण आदि शामिल थे़।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0