अर्धनिर्मित बिल्डिंग से लापता वृद्ध की लाश मिलने से मची सनसनी,परिजनों की शिकायत पर खुला राज
पुलिस हर पहलू से इसकी जाँच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
राकेश कुमार के साथ गौरव कुमार की रिपोर्ट//पटना--के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में PNB बैंक के पास एक अर्ध-निर्मित बिल्डिंग से 70 वर्षीय मुंशी भोला राम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। भोला राम नालंदा जिले के चिकसौरा के रहने वाले थे और 29 तारीख से लापता थे। परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को बरामद किया।
भोला राम, जो कि इस अर्ध-निर्मित मकान में मुंशी का काम करते थे, उनका शव उसी मकान में मिला जहाँ वो काम करते थे। मृतक के परिजनों ने जब थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई, तब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू की।
पुलिस की टीम जब घटनास्थल पर पहुँची और जांच-पड़ताल की तो उन्हें इस अर्ध-निर्मित मकान के भीतर ही भोला राम का शव मिला। शुरुआती जाँच में पुलिस ने इसे करंट लगने से हुई मौत माना है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जाँच कर रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से इसकी जाँच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
