अथमलगोला पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अथमलगोला में दो घरों से लाखों के कीमती सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस, संभावित स्थानों पर कर रही छापेमारी
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना-जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना की पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से नीतीश कुमार नामक युवक को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे आवश्यक पूछताछ के उपरान्त न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
चोरी की घटना ---------
अथमलगोला थाना अंतर्गत दक्षिणीचक गांव में बीती रात्रि दो घरों में लाखों रुपए की चोरी हुई।वहीं शातिर चोरों ने घर से लगभग पच्चास मीटर दूर खेत में सामान की जांच कर अन्य सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए और सिर्फ गहने और कैश की चोरी की।
प्रतिमा देवी के घर से बक्से मे पच्चास हजार रुपए नगद, दो सिकरी, पांच जितिया, दो लॉकेट, एक मंगलसूत्र, दो चांदी की चूड़ी, एक पायल और अन्य गहने की चोरी कर ली।कुल मिलाकर लगभग 5 भर सोने के गहने की चोरी हुई है।
बबलू कुमार ने बताया कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा था उन्होंने देखा की दुकान में रखें 96500 रूपए नगद और सिगरेट, बिस्किट जैसे सामानों की चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर देखा जहां सोने का हसूली, चैन, बाला समेत अन्य गानों की चोरी हुई थी। कुल मिलाकर लगभग तीन लाख रुपए की चोरी हुई है।
इंदु देवी ने बताया कि घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में अटैची फेंका हुआ मिला। जिसमें रोल गोल का हार रखा था जिसे चोरों ने नहीं चुराया। उनके घर से लगभग तीन भर सोने के गहने 30 भर चांदी और दस हजार रुपए नगद की चोरी हुई है। रात्रि में उन्होंने चोरी होने पर हल्ला किया जिससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि दूसरे घर में भी चोरी हुई है,मोबाइल उनके घर में चोरों ने छोड़ दिया था।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है मामले को लेकर प्राथमिक के दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है जल्द ही चोर गिरफ्तार किए जाएंगे।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
