पटना जिला के पंचायत रोजगार सेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक में सेवकों ने दिखाई एकजुटता
20 साल की नौकरी करने के बाद भी मानदेय में कोई बढ़ोतरी नही किया जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया ।
पटना से कुमार सुधांशु की रिपोर्ट - शहर के बीर कुवँर सिंह पार्क में पटना जिला के पंचायत रोजगार सेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश नेता चिदानंद कश्यप के अध्यक्षता में किया गया।जिसमें जिले से आये रोजगार सेवक ने अपनी समस्या पर चर्चा किया। विगत 4 माह से मानदेय नही मिलने पर कड़ा प्रतिवाद किया गया और इस बारे में विभाग को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया ।20 साल की नौकरी करने के बाद भी मानदेय में कोई बढ़ोतरी नही किया जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया ।
बैठक में जिला अध्यक्ष अमन कुमार सचिव सुजीत कुमार दीपक चौरसिया उज्ज्वल कुमार संजय कुमार गौतम कुमार प्रभात रंजन अखिलेश कुमार सहित पूरे जिले से आये रोजगार सेवकों ने एकजुटता प्रकट करते हुए आंदोलन में साथ देने का संकल्प लिया ।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
