अथमलगोला का एक और छात्र फतुहा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अनहोनी की आशंका से सहमे स्वजन

​रिश्तेदार के बुलावे पर घर से निकला था 22 वर्षीय अमन ​दनियावां ले जाने के दौरान फोरलेन पर मित्र को उतारा, अमन को साथ ले गए सवार लोग

अथमलगोला का एक और छात्र फतुहा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अनहोनी की आशंका से सहमे स्वजन

पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा गांव निवासी रवींद्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बीते 13 सितंबर (रविवार) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अप्रिय अनहोनी की आशंका से गहरे सदमे में हैं।भूखे प्यासे माता पिता स्वजनों के साथ इधर से उधर तलाश में भटक रहे हैं l

​पटना बुलाकर साथ ले गए रिश्तेदार

लापता युवक के पिता रवींद्र सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को अमन को एक रिश्तेदार ने फोन कर पटना बुलाया था। अमन अपने गांव के ही एक मित्र के साथ सूर्यपुरा से पटना के लिए निकला था। पटना पहुंचने के बाद रिश्तेदार की स्कॉर्पियो गाड़ी में दोनों सवार हुए। गाड़ी में रिश्तेदार के साथ उसके तीन अन्य मित्र भी पहले से मौजूद थे। इसके बाद सभी लोग फतुहा-दनियावां मार्ग की ओर बढ़े।रवींद्र सिंह ने आगे बताया कि अमन के सम्बंध में किसी तरह की जानकारी आसपास के थाना या मोबाईल संख्या-- 6203409181 पर दी जा सकती है l

​फोरलेन पर दोस्त को उतारा, फिर कट गया संपर्क

अमन के साथ गए उसके मित्र ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि धनरूआ या दानियावां पहुंचने से पहले ही फतुहा फोरलेन पर रिश्तेदारों ने उसे (मित्र को) जबरन गाड़ी से नीचे उतार दिया और अमन को गाड़ी में बैठाकर आगे की ओर रवाना हो गए। इसके बाद से ही अमन का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है और उससे किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है।

​थाने के चक्कर काटने को मजबूर परिजन

पीड़ित पिता  मंगलवार को मदद की गुहार लेकर अथमलगोला थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय और बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाने जा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन की तलाश करने की मांग की है।

ज्ञातव्य हो कि महज कुछ दिनों पूर्व ही अथमलगोला के इंग्लिश गाँव का एक युवक मरीन ड्राइव कृष्णा घाट से लापता है l जिसकी तलाश में परिजनों के साथ बहादुरपुर थाना पुलिस जुटी हुई है l लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकीं है l


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
5
wow
0