संडा पोखर हादसा- गहरे पानी ने निगली तीन मासूम जिंदगियां ,अथमलगोला के चंदा गांव में छाया मातमी सन्नाटा

नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूबे तीन बच्चे; मृतकों में तीन भाई-बहन शामिल, परिजनों की चीख से दहल उठा गांव,रोज मेहनत-मजदूरी कर घर की जरूरतें पूरी करने वाले इन परिवारों पर एक साथ बच्चों को खोने का ऐसा दुख टूट पड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

संडा पोखर हादसा- गहरे पानी ने निगली तीन मासूम जिंदगियां ,अथमलगोला के चंदा गांव में छाया मातमी सन्नाटा

पटना जिले के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। संडा पोखर में नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे घर से नहाने के लिए निकले थे। संडा पोखर में नहाने के दौरान वे वहां बने गहरे गड्ढे में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण तीनों डूबने लगे। हादसे में उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे, लेकिन तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।मृतकों की पहचान रितेश कुमार (10), पिता शैलेन्द्र यादव, उसकी बहन सोनाली कुमारी (8) और सिवानी कुमारी (8), पिता धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। रितेश और सोनाली सगे भाई-बहन थे, जबकि शिवान कुमारी उनकी चचेरी बहन है।तीन बच्चों की एक साथ मौत की खबर से चंदा गांव में सन्नाटा पसर गया। 

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के नेतृत्व में अथमलगोला थाना पुलिस और प्रभारी अंचलाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचेl। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस हादसे ने उन परिवारों को भी गहरे संकट में डाल दिया है, जो पहले से ही आर्थिक तंगी के बीच जीवन गुजार रहे हैं। मृतक बच्चों के पिता शैलेन्द्र कुमार यादव और धर्मेंद्र सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोज मेहनत-मजदूरी कर घर की जरूरतें पूरी करने वाले इन परिवारों पर एक साथ बच्चों को खोने का ऐसा दुख टूट पड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
1
wow
0