रवानी हत्या के मामले में पुलिस ने टीम ने जब्त किया मृतक का मोबाइल।

आपसी रंजिश में हुई थी रवानी की हत्या मुख्य आरोपी फरार

रवानी हत्या के मामले में पुलिस ने टीम ने जब्त किया मृतक का मोबाइल।
रणधीर सिंह के साथ भगवान मालवीय कि रिपोर्ट:/धनबाद। निरसा चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी स्टेशन के पास नवनिर्मित भवन के समीप रामनवमी की रात्री कुंदन प्रसाद रवानी की हुई हत्या का उद्भेदन करने के मामले में पुलिस की टेक्निकल सेल व चिरकुंडा पुलिस जोर शोर से लगी हुई है। पुलिस की टेक्निकल सेल के द्वारा मृतक का मोबाइल  लोकेशन के आधार पर  बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल से खुन से लतपथ कपड़े व अन्य वस्तुओं की पुलिस जांच कर रही है।
वहीं पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी मुनिया देवी का स्कूटी बरामद की गई है।वहीं कांड का उद्वेदन पुलिस के द्वारा कर ली गई है ,यह मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया गया वहीं पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। मृतक कुंदन रवानी के बहन के द्वारा फर्द बयान देकर मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें कुल सात लोगों को इस कांड का अभियुक्त बनाया गया है।
 जिसमें राहुल गोस्वामी व कालू सरदार को पुलिस हिरासत में रखी है इन दोनों आरोपी से एसीडीपीओ रजत मणिक बाखला ने भी थाना परिसर में पुछताछ की व बताया कि दोनों अभियुक्त को जेल भेजा जाएगा । SDPO बाखला ने चिरकुंडा थाना पहुंचकर इस अनुसंधान के लिए लगी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा हिरासत में लिए गए कालू सरदार व राहुल गोस्वामी से गहन पूछताछ की वहीं बताया कि मुख्य अभियुक्त को पकड़ने के लिए टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है और घटना स्थल से बरामद घटना में प्रयुक्त सभी सामग्रियों की जांच की गई कांड का उद्वेदन कर लिया गया है। पुरानी रंजीश ही कांड का कारण है पकड़े गए आरोपियों को पुलिस जेल भेजगी।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0