बाढ़ एसडीपीओ ने की लंबित कांडों की समीक्षा, दुर्गा पूजा के मद्देनजर दिए शांति व्यवस्था के निर्देश
थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने और असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
पटना-- जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-01) श्री राम कृष्णा ने मंगलवार (6 अक्टूबर 2026) को अपने कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ता शामिल हुए।
बैठक के दौरान हाल में प्रतिवेदित नए मामलों तथा पूर्व से लंबित पड़े कांडों के अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनुसंधान कार्य में तकनीकी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (जैसे सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर आदि) का अधिकतम उपयोग करें, ताकि गंभीर और जघन्य अपराधों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
इसके साथ ही, आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए पूरे अनुमंडल क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष दिशानिर्देश दिए गए। थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने और असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।
रिपोर्ट प्रिया सिंह
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
