सतइसा कार्यक्रम में पहुंचे बाढ़ विधायक प्रतिनिधि सहित दर्जनों गणमान्य, बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत राजेश्वर सिंह एवं उनके परिवारजनों द्वारा आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत सभी आगंतुकों ने शिशु मयंक राज को दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया l
करजान पंचायत स्थित अथमलगोला प्रखंड निवासी राजेश्वर सिंह के निवास स्थान पर अशोक सिंह के पौत्र मयंक राज के सतइसा कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस मांगलिक एवं सामाजिक अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा नवजात शिशु को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह के प्रतिनिधि इंदु भूषण सिंह ने शिरकत की। उनके साथ बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप मंटू, पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनंत कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार बबलू, सुनील सिंह, रामायण सिंह, शिव शंकर सिंह,विनय सिंह, शुभाग सिंह एवं अनिल सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत राजेश्वर सिंह एवं उनके परिवारजनों द्वारा आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत सभी आगंतुकों ने शिशु मयंक राज को दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया l
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि इंदु भूषण सिंह ने कहा कि हमारे समाज में सतइसा या संस्कारिक कार्यक्रम केवल एक पारिवारिक रस्म नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक आत्मीयता को मजबूत करने का माध्यम हैं। बच्चे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का भविष्य होते हैं। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मयंक राज स्वस्थ रहे, संस्कारवान बने और बड़ा होकर अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे अथमलगोला व बाढ़ क्षेत्र का नाम रोशन करे। विधायक डॉ. सियाराम सिंह जी की ओर से भी इस परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।"
बीस सूत्री अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप मंटू एवं पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनंत कुमार सिंह ने भी परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के मांगलिक आयोजनों से सामाजिक समरसता और मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया, जहां सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रिपोर्ट प्रिया सिंह
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
