हथियार के बल पर मेसी शोरूम स्टाफ से 3 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों को नकदी की जानकारी पहले से थी, जिससे रेकी की आशंका है। पुलिस CCTV और आसपास के इलाकों में जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।

हथियार के बल पर मेसी शोरूम स्टाफ से 3 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट-- जिला के आजमनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियार के बल पर मेसी शोरूम के कर्मचारी से करीब 3 लाख रुपये की लूट से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद कारोबारी और स्थानीय लोग दहशत में हैं। सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक सालमारी स्थित मेसी शोरूम का कर्मचारी गणेश राय मनिहारी के बलदियागाछी से ट्रैक्टर की किस्त की करीब 3 लाख रुपये की राशि वसूलकर बाइक से सालमारी लौट रहा था। उसके साथ धबोल गांव निवासी मोहम्मद समद भी था। धबोल पहुंचने पर समद बाइक से उतर गया। इसके बाद गणेश राय अकेले आगे बढ़े। शिशाबाड़ी और चांदपुर बैरिया के बीच बांध पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने हथियार निकालकर डिक्की खोलने को कहा और गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण गणेश राय ने डिक्की खोल दी। बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी शोरूम मालिक के पुत्र आयुष अग्रवाल ने डायल 112 पर दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों को नकदी की जानकारी पहले से थी, जिससे रेकी की आशंका है। पुलिस CCTV और आसपास के इलाकों में जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0