बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल-- 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

​गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। यह अधिसूचना ई-गजट में प्रकाशन हेतु वित्त विभाग को भेज दी गई है।

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल-- 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

​पटना-- राज्य सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 27 पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरित कर नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

​प्रमुख तबादलों के तहत सोनू कुमार राय को पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, उमेंश्वर चौधरी को एसडीपीओ-2 फुलवारी शरीफ, प्रेमचंद सिंह को एसडीपीओ-2 सदर छपरा और पोलस्त कुमार को एसडीपीओ महुआ (वैशाली) बनाया गया है।

​तबादले की पूरी सूची:

​सोनू कुमार राय: पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना

​उमेंश्वर चौधरी: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, फुलवारी शरीफ, पटना

​प्रेमचंद सिंह: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, छपरा

​पोलस्त कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ, वैशाली

​सुशील कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, सदर, आरा

​गुलशन कुमार: पुलिस उपाधीक्षक, रेल, गया

​प्रशांत कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, सदर, बेगूसराय

​राजेश कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ, गोपालगंज

​अजीत प्रताप सिंह चौहान: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा, पूर्णियाँ

​अमरकांत: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मंझौल, बेगूसराय

​सतीश सुमन: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, सदर, समस्तीपुर

​राकेश कुमार रंजन: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर (बिहार शरीफ), नालंदा

​पंकज कुमार मिश्रा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज, मोतिहारी

​गोरख राम: पुलिस उपाधीक्षक, बी०वि०स०पु०-4, डुमराँव

​आनंद मोहन गुप्ता: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, सिवान

​निषिकांत भारती: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा

​चन्द्र भूषण: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर, औरंगाबाद

​अभिनव कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, गयाजी

​पंकज कुमार सिंह: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल

​राकेश कुमार भास्कर: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, बेतिया

​सत्येन्द्र राम: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर, बगहा

​अजय कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, मधेपुरा

​पवन कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर, सुपौल

​पवन कुमार सिंह: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

​पंकज कुमार सिंह: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, सहरसा

​कृपालचन्द्र जयसवाल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, सदर, गोपालगंज

​अभय कुमार: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खड़गपुर, मुंगेर

​गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। यह अधिसूचना ई-गजट में प्रकाशन हेतु वित्त विभाग को भेज दी गई है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0