अथमलगोला के बुढ़रा में गंगा नदी में डूबी बच्ची का भी मिला शव,परिवार में छाया मातम
अंचलाधिकारी अपर्णा कुमारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई थी। भाई सूरज कुमार का शव घटना के दो दिन बाद ही बरामद कर लिया गया था, जबकि बच्ची की तलाश जारी थी।
पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्मानपुर पंचायत के बुढ़रा गांव में कर्मा-धर्मा पर्व के दौरान गंगा नदी में भाई के साथ डूबी 12 वर्षीया बच्ची शिवानी कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। वह स्थानीय निवासी शिवजी राय की पुत्री थी।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा घाट पर मूर्ति और पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान शिवजी राय के 7 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और 12 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी तेज धार और गहराई की चपेट में आकर डूब गए थे। विसर्जन के समय अचानक एक बच्चे का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी नदी की तेज धार में बह गया।
अंचलाधिकारी अपर्णा कुमारी ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई थी। भाई सूरज कुमार का शव घटना के दो दिन बाद ही बरामद कर लिया गया था, जबकि बच्ची की तलाश जारी थी।
अब बच्ची का शव भी बरामद होने से पीड़ित परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?