बाढ़ में मद्यनिषेध टीम पर शराब माफिया का हमला, दो जवान घायल, एक महिला गिरफ्तार

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों व शराब माफिया की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बाढ़ में मद्यनिषेध टीम पर शराब माफिया का हमला, दो जवान घायल, एक महिला गिरफ्तार

​पटना जिला अंतर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध विभाग की पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनके वाहन को भी निशाना बनाया। घटना में मद्यनिषेध विभाग के दो जवानों के घायल होने की सूचना है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इसी दौरान शराब कारोबारियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया। हमले में घायल जवान गोलू कुमार को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

​घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक महिला को हिरासत में लिया है। मद्यनिषेध विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि घायल जवानों के इलाज के बाद पुलिस पूरी मुस्तैदी से आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों व शराब माफिया की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0