अवैध शराब के विरुद्ध अथमलगोला थाना पुलिस की करवाई, 13 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

थाना पुलिस द्वारा थाना के निकट बेरिकेडिंग कर वाहन जांच शुरू किया गया। इसी क्रम में एक व्यक्ति को 13 लीटर विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के साथ हिरासत में लिया गया।

अवैध शराब के विरुद्ध अथमलगोला थाना पुलिस की करवाई, 13 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया की थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अवैध शराब की एक खेप डिलीवरी के लिए बख्तियारपुर की ओर ले जाई जा रही है।

इसकी जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल थाना पुलिस द्वारा थाना के निकट बेरिकेडिंग कर वाहन जांच शुरू किया गया। इसी क्रम में एक व्यक्ति को 13 लीटर विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब के साथ हिरासत में लिया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया की अवैध शराब की पुष्टि होते ही विभिन्न सुसंगत धारा के अधीन मामला दर्ज करते हुए बख्तियारपुर के हकीकतपुर निवासी कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। और आगे की करवाई की जा रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0