चुनावी धांधली के खिलाफ इंडिया गठबंधन का फूटा गुस्सा-पीएम मोदी, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

​इस विरोध प्रदर्शन में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनावी धांधली के खिलाफ इंडिया गठबंधन का फूटा गुस्सा-पीएम मोदी, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

पटना--चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन के देशव्यापी विरोध के बीच केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली और पटना से शुरू हुआ विपक्षी प्रतिरोध का यह दायरा अब प्रखंड स्तर तक पहुंच गया है।

 

​इसी कड़ी में बाढ़ के कचहरी चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

 

​इस विरोध प्रदर्शन में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता धर्मवीर यादव, सकलदेव यादव, मिथलेश यादव, रामनरेश राही और मो. मुन्ना प्रकाश; कांग्रेस के पटना जिला ग्रामीण-2 अध्यक्ष गुरजीत सिंह, पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के सचिव हेमंत कुमार, जिला पार्षद विजय शंकर, श्यामदेव सिंह चौहान और प्रदीप कुमार पासवान; तथा भाकपा (CPI) के राज्य परिषद सदस्य भोला शर्मा एवं अंचल सचिव विनय कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

 

 

 

रिपोर्ट प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0