कथित जहरीली शराब कांड- बेढ़ना में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक डॉ. सियाराम सिंह

परिजनों को बांधा ढांढस, जांच तेज करने के दिए सख्त निर्देश,विधायक के एक्शन में आने और परिजनों के बीच पहुँचकर मदद का भरोसा देने से स्थानीय लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है।

कथित जहरीली शराब कांड- बेढ़ना में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक डॉ. सियाराम सिंह

पटना जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में रविवार को संदिग्ध शराब के सेवन से हुई चार युवाओं की असामयिक मौत की हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े नज़र आ रहे हैं। दुख की इस विकट घड़ी में विधायक डॉ. सिंह सीधे प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे और मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

​विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में मैं और मेरी पूरी टीम पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दियाl

​घटना की सूचना मिलते ही डॉ. सियाराम सिंह ने बेहद संवेदनशील और सक्रिय रुख अपनाया। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को तत्काल दूरभाष पर जांच की गति तेज करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि घटना के सभी पहलुओं की पारदर्शी जांच की जाएl

​गौरतलब है कि बेढ़ना गांव में पंकज कुमार, निशु कुमार, विकास कुमार और शशि कुमार की तबीयत कथित रूप से शराब के सेवन के बाद बिगड़ गई थी, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ से पीएमसीएच रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। विधायक के एक्शन में आने और परिजनों के बीच पहुँचकर मदद का भरोसा देने से स्थानीय लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0