​खुसरूपुर और बाढ़ थानों का एसपी (ग्रामीण) ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश

​थानों के अभिलेखों और प्रणालियों की हुई बारीकी से जाँच, एसडीपीओ 1 रामकृष्ण भी रहे मौजूद

​खुसरूपुर और बाढ़ थानों का एसपी (ग्रामीण) ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश

​सोमवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना, कोमल मीणा द्वारा खुसरूपुर एवं बाढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस महकमे में प्रशासनिक हलचल तेज रही।

थानों के अभिलेखों और प्रणालियों की हुई बारीकी से जाँच

निरीक्षण के क्रम में एसपी (ग्रामीण) ने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस सेवा, CCTNS प्रणाली तथा सिरिस्ता के कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके साथ ही थानों में दर्ज विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की फाइलवार समीक्षा की गई।

वैज्ञानिक पद्धति से हो अनुसंधान: एसपी

समीक्षा बैठक के दौरान एसपी (ग्रामीण) ने संबंधित अनुसंधानकर्त्ताओं और पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का अनुसंधान पूरी तरह वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए। उन्होंने तय समयसीमा के भीतर सभी लंबित कांडों को पूर्ण करने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बरतने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।

रात्रि गश्ती और वाहन जाँच तेज करने के निर्देश

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती और सघन वाहन जाँच अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

आगामी पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, आपसी सौहार्द और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत संवेदनशील स्थलों की सूची तैयार कर वहां विशेष निगरानी रखने, निरंतर गश्ती करने, प्रभावी आसूचना संकलन (इंटेलिजेंस) मजबूत करने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

 

रिपोर्ट प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0