पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प- छह दिव्यांगजनों को मिलीं ट्राइसाइकिल
बैरिया स्थित संजय आनंद विकलांग अस्पताल में 198वें चिकित्सा शिविर का आयोजन,बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह के प्रतिनिधि इंद्र भूषण सिंह ने निभाई अहम भूमिका
पटना -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत बैरिया स्थित भारत विकास परिषद एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल तथा अनुसंधान केंद्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 198वें पोलियो एवं सुधारात्मक शल्य चिकित्सा शिविर के साथ-साथ दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण व ट्राइसाइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम में बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह की ओर से दिव्यांगजनों को आवागमन में सहूलियत प्रदान करने के लिए छह ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गईं। विधायक के प्रतिनिधि व भाजपा नेता इंदु भूषण सिंह ने जरूरतमंद दिव्यांगों को अपने हाथों से ट्राइसाइकिल सौंपी।
गरीबों को न्यूनतम खर्च पर मिलता है इलाज
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में निर्धन एवं कमजोर वर्ग के ऐसे लोगों का अत्यंत कम खर्च पर उपचार किया जाता है, जो दुर्घटना या बीमारी के कारण अपने हाथ-पैर गंवा चुके हैं। यहाँ पोलियो प्रभावित मरीजों के इलाज के साथ-साथ जटिल सुधारात्मक शल्य चिकित्सा और कृत्रिम अंग (आर्टिफिशियल लिंब्स) लगाने का कार्य नियमित रूप से किया जाता है।
आत्मनिर्भरता और सेवा का संदेश
ट्राइसाइकिल वितरण के दौरान विधायक के प्रतिनिधि इंदु भूषण सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही प्रधानमंत्री के प्रति सच्ची शुभकामना है। इस पहल से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में आवागमन की सुविधा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सशक्त संदेश दिया गया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
