पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, पटना कार्यालय में लगा मुफ्त चिकित्सा शिविर
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि गरीबों और वंचितों की बुलंद आवाज श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
पटना- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के संस्थापक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिवस शनिवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय सहित बिहार के सभी जिलों और देश के अन्य राज्यों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पटना कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटा। जयंती समारोह के तहत सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही, कई पदाधिकारियों ने इस मौके पर रक्तदान (ब्लड डोनेट) किया और पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि गरीबों और वंचितों की बुलंद आवाज श्री जीतन राम मांझी जी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. वरुण कुमार शरण, सिटी ब्लड सेंटर, डॉ. संतोष और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का सफल संचालन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. धर्म सिंह, अविनाश कुमार, प्रो. डॉ. डी.एन. सिंह, गीत पासवान, विजय यादव, इंजीनियर सैफुद्दीन, रणविजय कुमार, संजय सिसोदिया, पूनम सिंह, अनिल रजक, संजय मांझी, राकेश यादव, राकेश रंजन, मोहम्मद नजमी, विनोद कुमार उर्फ गणेश जी, द्वारिका पासवान, शकील हाशमी और कुमार टिंकू सहित भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार उर्फ टिंकू कुमार ने दी।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
