अथमलगोला में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले का प्रयास।

अथमलगोला में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले का प्रयास।
बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)- वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी कोरोना संक्रमण के कहर से जनता को बचाने में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रही पुलिस पर कई क्षेत्रों से फूलों की बारिश होने का समाचार मिल रहा है।
पुलिस पर हमले का प्रयास ,मामला दर्ज।
वहीं अथमलगोला थानान्तर्गत चंदा गावँ में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने गए पुलिस दल पर हमले का प्रयास किया गया है।इस मामले में दर्जनों ज्ञात एवं अज्ञात के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।ज्ञात को शनिवार को थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के नेतृत्व में पूर्व के मामले वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने चंदा गावँ पहुंची पुलिस टीम पर नामजद अभियुक्त एवं उनके साथियों ने अचानक हमले का प्रयास किया।
पुलिस की संख्या देख , फरार हुए अपराधी।
अथमलगोला पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।तत्पश्चात वरीय अधिकारियों के आदेश पर चंदागावँ पहुंची,बाढ़, बख्तियारपुर, सहित कई थाना की पुलिस को देखते ही अभियुक्तगण भागने में सफल रहे।इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से अभियुक्तों का मनोबल टूट गया।और भाग खड़े हुए।
प्राथमिकी दर्ज
फिलहाल अभियुक्त भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बहरहाल इसमें शामिल अभियुक्तों के खिलाफ महामारी एक्ट सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
1
funny
1
angry
2
sad
2
wow
0