पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर शराब से लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार, बिखरी बोतलों को लूटने की मची होड़

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया।बरामद अंग्रेजी शराब की गिनती की जा रही है।

पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर शराब से लदी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार, बिखरी बोतलों को लूटने की मची होड़

कुमार सुधांशु की रिपोर्ट/फतुहा/खुसरूपुर- थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर शुक्रवार को शराब से भरी एक कार डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में कार में परखच्चे उड़ गए। लेकिन हादसे के बाद शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गई और चालक समेत तस्कर भाग निकले।

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गयी। हालांकि इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया।बरामद अंग्रेजी शराब की गिनती की जा रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0