मैथन टोल बूथ के पास दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत
घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।
रणधीर सिंह के साथ भगवान मालवीय कि रिपोर्ट/धनबाद/निरसा --मैथन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मैथन टोल बूथ से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों चालक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सुबह मैथन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैथन टोल बूथ से ठीक पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक चालक पास के एक होटल से चाय पीने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CJ/2546 अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक ट्रक चालक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
