नालंदा में रक्षाबंधन का अनोखा रूप--बच्चियों ने SP हृदयकांत की कलाई पर बांधी राखी
स्कूली बच्चियों के इस कदम ने यह संदेश दिया कि पुलिस और समाज का रिश्ता केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विश्वास और अपनापन भी शामिल है। बच्चियों के चेहरे पर दिखी खुशी और पुलिस कप्तान का यह स्नेहपूर्ण संवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अविनाश पांडेय/नालंदा: भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर नालंदा में पुलिस और जनता के बीच आत्मीयता की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। बिहार शरीफ स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्कूली बच्चियों ने नालंदा के SP श्री हृदयकांत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर इस त्यौहार को बेहद खास अंदाज में मनाया।
SP कार्यालय पहुंचीं बच्चियों ने उत्साहपूर्वक एसपी हृदयकांत को राखी बांधी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस आत्मीय पहल से अभिभूत होकर एसपी ने बच्चियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें सुरक्षा का अटूट भरोसा दिलाया।
इस दौरान SP हृदयकांत ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। पुलिस बल हमेशा बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बच्चों को इस पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी बताया।
स्कूली बच्चियों के इस कदम ने यह संदेश दिया कि पुलिस और समाज का रिश्ता केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विश्वास और अपनापन भी शामिल है। बच्चियों के चेहरे पर दिखी खुशी और पुलिस कप्तान का यह स्नेहपूर्ण संवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?