नालंदा में डंपर और टेम्पो की भीषण टक्कर में एक ही गांव के 3 लोगो की मौत, 3 घायल।

नालंदा में डंपर और टेम्पो की भीषण टक्कर में एक ही गांव के 3 लोगो की मौत, 3 घायल।
राकेश कुमार/ नालंदा जिले के छविलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास हुई दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। आपको बतादें की यह हादसा राजगीर-इस्लामपुर मार्ग स्थित लोदीपुर गांव के पास की है।
घटना का विवरण।
मिली जानकारी के अनुसार टेम्पू में सवार सभी लोग  लोदीपुर गांव के निवासी है। टक्कर इतना भयानक था कि तीन लोगो की मौत  घटनास्थल पर ही हो गया । बाकी तीन घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल कायम है।
पुलिस जांच
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया, "सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दुर्घटना ग्रस्त वाहन एवं शव को अपने कब्जे में किया। राजगीर dsp की माने तो घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय प्रतिक्रिया
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोग यातायात नियमों के सख्त पालन और दुर्घटना रोकने के उपायों पर जोर दे रहे हैं।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0