वर्तमान बिहार सरकार में मचा है घमासान-- पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह

मंत्री ने कहा है की बिहार में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। यहाँ गुंडाराज फिर से स्थापित हो गया है।

वर्तमान बिहार सरकार में मचा है घमासान-- पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह

शेखपुरा--पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना से मुंगेर जाने के क्रम में शेखपुरा अपने कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान शेखपुरा भाजपा नेता मनोज कुमार तूफानी और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है।

मंत्री ने कहा है की बिहार में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। यहाँ गुंडाराज फिर से स्थापित हो गया है। दीनदहाड़े पुलिस वालों को शिकार बनाया जा रहा है और गोलियों से भून दिया जाता है। और सत्ता पक्ष के लोग आपस में भिड़े पड़े है। सभी का एक दूसरे से बनाव नहीं है। ऐसे में सरकार बेहतर तरीके से चल पाना बहुत मुश्किल दिखा रहा है। मंत्री ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा है की यह मात्र एक कटपुतली है लोग इनका सिर्फ इस्तेमाल कर रहे है।

बाइट:-आरसीपी सिंह--केंद्रीय मंत्री

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0