बीपीएससी पेपर लिक को लेकर महागठबंधन का फूटा आक्रोश, सीएम नीतीश का जलाया पुतला ।

Bpsc

बीपीएससी पेपर लिक को लेकर महागठबंधन का फूटा आक्रोश, सीएम नीतीश का जलाया पुतला ।

शेखपुरा:-धीरज सिन्हा/जिले के तीनमुहनी से समहाराणालय तक आज महागठबंधन नेताओं ने आक्रोश प्रदर्शन निकाला और सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। इस दौरान महागठबंधन में शामिल माले राजद समेत अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से यह आक्रोश प्रदर्शन करते हुए , सीएम नीतीश का पुतला भी जलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के युवा जिलाध्यक्ष विनय यादव ने  बताया की परीक्षा में धाँधली और पेपर लिक जैसी घटना डबल इंजन की सरकार में ही हो रही है। जबकि 17 महीना राजद के साथ जब नीतीश जी थे तब न ही कभी पेपर लिक हुआ और न ही कभी छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया।

जबकि वर्तमान समय के डबल इंजन की सरकार में पेपर लिक हो जाना और छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना बस यही रह गया है. युवा जिलाध्यक्ष ने कहा है की सीएम नीतीश की सरकार में छात्र असुरक्षित है. युवा जिलाध्यक्ष ने मांग किया है की बीपीएससी की परीक्षा को रद्द कर पुनः दोबारा लिया जाय. अगर ऐसा नही होता है तो आंदोलन को और तेज धार दिया जायगा. वहीं माले नेता कमलेश प्रसाद ने कहा है की डबल इंजन की सरकार में सिर्फ और सिर्फ धांधली हो रही कभी छात्रों पर लाठी चार्ज तो कभी नेताओं पर लाठीचार्ज करवाना ही सिर्फ नीतीश कुमार की नियति बन गई है. आंदोलन कर रहे प्रशांत किशोर के साथ जो आज दुर्व्यव्हार पटना पुलिस ने किया है इस पर भी माले नेता ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा है की सीएम नीतीश और यह डबल इंजन की सरकार सिर्फ अपना नाकामी छुपाने का प्रयास कर रही है. अगर बीपीएससी परीक्षा को पुनः नही कराया जाता है तो आगे और भी आंदोलन को तेज धार दिया जायगा.

वहीं राजद छात्र नेता आलोक कुमार ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार से मांग किया है की परीक्षा को पुनः लिया जाय ताकि कोई भी छात्र अपना भविष्य बना सके. वहीं इस आंदोलन में युवा राजद जिला ध्यक्ष विनय यादव, माले नेता कमलेश प्रसाद, माले नेता बिजय कुमार विजय, राजद छात्र नेता अलोक कुमार और राहुल कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल हुए.


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0