चिकित्सक के दुर्व्यवहार से आहत जिले के सभी एंबुलेंस चालकों ने किया हड़ताल।
अरवल( विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट)- जिले के सभी एंबुलेंस ड्राइवर हड़ताल पर हैं।एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि कुर्था स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ0 जफर कैफी द्वारा रोगी बिंदेश्वर ठाकुर को जहानाबाद सदर अस्पताल मे बेहतर इलाज के लिए 21/05/2020 को रेफर किया गया था।जिसे लेकर 102 एंबुलेंस ड्राइवर गुड्डू कुमार एवं EMT उमाकांत जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे।सदर अस्पताल पहुंचते ही वहां पर तैनात डॉ संजय कुमार ने रोगी के बारे में पूछने के बाद अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुए हाथ में लिए हुए कलम से चालक को पेट,हाथ एवं शरीर के कई अंगों पर घोप दिया। ड्राइवर गुड्डू कुमार ने अपने सभी एंबुलेंस ड्राइवरों को बताया तब सभी ड्राइवरो ने डॉ संजय कुमार का इस रवैया से नाराज आज दिनांक 23/05/ 2020 सुबह से ही हड़ताल पर बैठे हुये है सभी एंबुलेंस ड्राइवर का कहना है जब तक डॉक्टर संजय पर विभागीय कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे।
What's Your Reaction?
