शिक्षक पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप,उग्र हुए ग्रामीण,पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया ।

प्रमाण मांगने पर पीड़ित छात्रा के सहपाठी कई छात्राओं के द्वारा शिक्षक के चरित्र पर सवाल खड़ा किया गया।

शिक्षक पर छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप,उग्र हुए ग्रामीण,पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया ।

बेगूसराय--जिला के एक विद्यालय के एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है।पूरा मामला खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक उर्दू विद्यालय नुरुल्लाहपुर की है।बताते चले की छेड़खानी की इस घटना में शिक्षक पर आरोप है की उसने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की है।सरकारी स्कूल के शिक्षक मिसबाहुल इस्लाम के द्वारा छेड़खानी किए जाने की सुचना मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण उत्तेजित हो गए। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।इस संबंध में ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया की स्कूल के शिक्षक द्वारा एक नौवीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी की गईं है।सुचना मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।बाद में आरोपी शिक्षक ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया।

साथ ही साथ वहां मौजूद दूसरे शिक्षक के द्वारा इस बात का प्रमाण मांगने पर पीड़ित छात्रा के सहपाठी कई छात्राओं के द्वारा शिक्षक के चरित्र पर सवाल खड़ा किया गया। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और उन्हें रूम में बंद कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।अशोक कुमार ने बताया की शिक्षक के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। बताते चले की घटना के सामने आने के बाद सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चें स्कूल कैंपस पहुंचकर जमकर हंगामा किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगो को कारवाई का भरोसा दिलाया और समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0