कोरोना संकट से बचाव में भागीदारी निभाने बाले सुरक्षा कर्मी व सफाई कर्मियों को बीजेपी नेता अजय यादव ने किया सम्मानित
शेखपुरा-(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)-- जिले के बरबीघा प्रखण्ड में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा को लेकर लॉक डाउन के दौरान कोरोना की इस लड़ाई मे अपनी जान जोखिम में डालकर भागीदारी निभाने बाले पुलिस प्रशासन ,सुरक्षाकर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों को बरबीघा थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा,पुलिस निरीक्षक बरबीघा अंचल के अरविंद कुमार सहित अन्य 60 पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी जवानों को और मिशन ओपी में 15 पुलिस बलों को समाजसेवी व बीजेपी समर्थक अजय यादव , वार्ड पार्षद अजीत यादव, विलास यादव ,भाजपा नेता हीरा लाल के अलावा अन्य सहयोगियों के तरफ से गुलाब का फूल एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अजय यादव ने मीडिया के समक्ष बताया है कि इस लड़ाई में पुलिस प्रशासन के अलावे सफाई कर्मचारियों की भी अहम भूमिका रह रही है। इसी के उपलक्ष्य में प्रशासन व पुलिस कर्मियों,सफाई कर्मचारियों के बीच यह छोटा सा उपहार बीजेपी समर्थक के द्वारा उपलब्ध कराया गया है जो कि बेहद ही सराहनीय कार्य बताया जा रहा है।और समाज के लिए एक बेहतर संदेश भी है ।
What's Your Reaction?
