अमृतसर में भीषण रेल हादसा,30से अधिक लोगो की मौत,दर्जनों गंभीर रूप से घायल
अमृतसर– दशहरा की खुशियों पर उस समय बड़ा ग्रहण लग गया जब अचानक हुए रेल हादसे से चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसर गया।मिल रही जानकारी के अनुसार जोड़ा फाटक के पास ये हादसा हुआ है।
जिसमे 30 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है। ये आंकड़ा ज्यादा भी हो सकता है। वहां चारों तरफ चीख-पूकार मची हुई है। सूचना मिलते ही वहां रेल के वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। और राहत कार्य जारी है।मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, रेलवे ट्रैक के पास रावण दहन हो रहा था। जैसे ही रावण के पुतले को आग लगाई गई, वहां पटाखे छोड़े जाने लगे। इसी बीच लोग पटाखे की आवाज से इधर-उधर होने लगे तभी वहां ट्रेन आ गई। इससे ट्रैक पर बैठकर दशहरा देख रहे लोग के ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई।
ट्रेन पठानकोट से अमृतसर के तरफ जा रही थी।मृतकों में ज्यादातर बिहारी मजदूर ही शामिल है। अभी तक सरकारी स्तर पर कोई निश्चित आंकड़ा नही उपलब्ध कराया गया है।
What's Your Reaction?


